यह इधर बहा मेरे भाई का रक्त वह उधर रहा उतना ही लाल
तुम्हारी एक बहिन का रक्त! बह गया, मिलीं दोनों धारा जा कर मिट्टी में हुईं एक पर धरा न चेती मिट्टी जागी नहीं
न अंकुर उस में फूटा। यह दूषित दान नहीं लेती- क्योंकि घृणा के तीखे विष से आज हो गया है अशक्त निस्तेज और निर्वीर्य हमारा रक्त!
काशी, 5 नवम्बर, 1947
सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय‘
Our Blood
Shed here was my brother’s blood It remained as red as
As your sister’s blood shed there Swept away, both these bloodstreams met And became one in the soil But it could not awaken the soil
Neither did it sprout a bud The soil does not accept a corrupted gift Because tended by the bitter poison of hatred Our blood has become infirm, languid and infertile