पूरी/पूड़ी (Fried Indian bread)

पूरी/पूड़ी
(बीस लोगों के लिए)
आपको चाहिए
12 कप -गेहूँ (wheat) का आटा (flour)
6 कप पानी
2 चम्मच नमक
12 चम्मच तेल (oil)
तेल तलने के लिए
विधि
सबसे पहले आटा छानिए (to sift) फिर उसमें नमक और तेल मिलाइए।
अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूँधिए (to knead)।
इसको एक घंटा रखिए (to keep/leave)।
अब छोटी-छोटी लोई (balls) बनाइए और आटे को गोल बेलिए (to roll out)।
अब तेल गरम कीजिए और पूरी तेल में डालिए और तलिए (to fry)।
गर्मागर्म (piping hot) पूरी सब्ज़ी या चने के साथ खाइए।

