Role-Play: Should Dalit Literature Be Included in School Curriculum? (Advanced)

विषय: क्या विद्यालयों में दलित साहित्य पढ़ाया जाना चाहिए?

स्थिति: Situation

एक विद्यालय के प्राचार्य (Principal) शिक्षा मंत्री (education minister) से मिलते हैं और अनुरोध करते हैं कि विद्यालय के पाठ्यक्रम में दलित साहित्य को शामिल किया जाए। शिक्षा मंत्री इस प्रस्ताव के बारे में प्रश्न पूछते हैं और इसके लाभ तथा चुनौतियों को समझना चाहते हैं.

The principal of a school meets with the Minister of Education to request that Dalit literature be included in the school curriculum. The minister wants to understand why it is important, what students will learn, and how it should be taught.

भूमिकाएँ Roles

विद्यार्थी A: विद्यालय के प्राचार्य

विद्यार्थी B: शिक्षा मंत्री

उद्देश्य

प्राचार्य को यह समझाना है कि दलित साहित्य विद्यालयों में क्यों पढ़ाया जाना चाहिए।

शिक्षा मंत्री को प्रश्न पूछने हैं, चिंताएँ व्यक्त करनी हैं और अंत में निर्णय लेना है।

निर्देश

प्राचार्य:

दलित साहित्य का परिचय दें।बताइए कि यह छात्रों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है।बताइए कि कौनकौन से लेखक, कविताएँ और कहानियाँ पढ़ाई जा सकती हैं।समझाइए कि इससे छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा।मंत्री के प्रश्नों का उत्तर दें।

शिक्षा मंत्री:

कम से कम 8 प्रश्न पूछिए।दलित साहित्य के उद्देश्यों को समझने का प्रयास कीजिए।पाठ्यक्रम, छात्रों और समाज पर इसके प्रभाव के बारे में पूछिए।अंत में अपना निर्णय बताइए।

शिक्षा मंत्री:

दलित साहित्य क्या है? What is Dalit literature?

इसे विद्यालयों में पढ़ाना क्यों आवश्यक है? Why is it necessary to teach it in schools?

छात्रों को इससे क्या लाभ होगा? How will students benefit from it?

क्या यह केवल दलित समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है? Is it important only for the Dalit community?

आप कौनकौन सी रचनाएँ पढ़ाना चाहेंगे? Which works would you like to teach?

क्या यह साहित्य सामाजिक समस्याओं को समझने में मदद करता है? Does this literature help us understand social problems?

क्या यह छात्रों में सहानुभूति विकसित करेगा? Will it help students develop empathy?

क्या यह भारतीय समाज की विविधता को समझने में सहायता करेगा? Will it help students understand the diversity of Indian society?

क्या इस विषय पर चर्चा करना विवादास्पद हो सकता है? Could discussing this topic be controversial?

आप इस विषय को किस प्रकार पढ़ाएँगे? How would you teach this subject?

उपयोगी शब्दावली

हिंदी

English

दलित साहित्य

Dalit literature

समानता

equality

असमानता

inequality

सामाजिक न्याय

social justice

भेदभाव

discrimination

सम्मान

dignity/respect

अधिकार

rights

प्रतिनिधित्व

representation

पहचान

identity

अनुभव

experience

समुदाय

community

संवेदनशीलता

sensitivity

सहानुभूति

empathy

विविधता

diversity

हाशिए पर

marginalized

संघर्ष

struggle

प्रतिरोध

resistance

अभिव्यक्ति

expression

पाठ्यक्रम

curriculum

जागरूकता

awareness

उपयोगी वाक्यांश

Useful Expressions

मेरे विचार से… In my opinion…

मैं यह प्रस्ताव इसलिए रख रहा/रही हूँ कि… I am making this proposal because…

यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि… This topic is important because…

छात्रों को यह समझने का अवसर मिलेगा कि… Students will have an opportunity to understand that…

क्या आप इस विषय को और स्पष्ट कर सकते हैं? Could you explain this topic further?

मैं आपकी बात से सहमत हूँ, लेकिन… I agree with your point, but…

इस साहित्य का मुख्य उद्देश्य है… The main purpose of this literature is…

इससे छात्रों में सामाजिक जागरूकता विकसित होगी। This will help students develop social awareness.

यह भारतीय समाज को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। This is an important way to understand Indian society.

Follow-up Task 

After the role-play, work together to create a one-unit syllabus on Dalit Literature. Choose three poems or stories, explain why they should be included, and describe what students would learn from each text. This should be presented in Hindi.

 

Grading Rubric (20 Points)

Active participation and engagement

Quality of questions and answers

Use of advanced vocabulary

Ability to support ideas with examples

Ability to support ideas with examples

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *